Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में हुआ इजाफा, चांदी की कीमत में गिरावट, जाने ताजा भाव

Gold Silver Price Today: साल 2025- 26 का बजट पेश कर दिया गया है। जिसके बाद से सोना और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई है। हम आपको आज यानी 3 फरवरी की सोने चांदी की ताजा कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप शादी के लिए सोने के आभूषण को बनवाना चाहते है, तो एक बार आप इसकी ताजा कीमत को अवश्य चेक करे ले।

सोना की कीमत में बढ़ोत्तरी

बजट 2025- 26 के बाद सोने की कीमत में मामूली बढ़त देखी गई है। जिसके बाद 24 कैरेट सोना की कीमत एक ग्राम 8466.30 रुपया r रही हैं। इस कीमत में 150 रुपया की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं 22 कैरेट एक ग्राम सोना की कीमत 7762.30 रुपया रही है। इसमें 140 रुपया की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले सप्ताह सोना की कीमत में 0.75 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। जिससे बाद इस सप्ताह सोने की कीमत में इजाफा हुआ है।

Also Read : Upcoming Smartphone Launch 2025: फरवरी महीने में लॉन्च होगे दमदार फोन, जाने इसके फीचर्स!

चांदी की कीमत में हुई गिरावट

चांदी की कीमत में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है। बजट पेश होने के बाद पहले सप्ताह में चांदी की कीमत 1,02,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी है। पिछले सप्ताह के आखिरी दिन चांदी की कीमत में 100 रुपए की गिरावट के साथ इस सप्ताह कीमत खुली है।

महानगरों में सोने की कीमत (Gold Silver Price Today)

महानगरों में सोने की कीमत में उतार चढ़ाव बना रहता है। हम आपको सोने के 24 कैरेट सोना की कीमत के बारे में बताने वाले है। यह कीमत 10 ग्राम सोने के भाव के हिसाब से बताने वाले है।

  • दिल्ली – 84,663 रुपया (प्रति 10 ग्राम सोना)
  • चेन्नई – 84,511 रुपया (प्रति 10 ग्राम सोना)
  • मुंबई – 84,517 रुपया (प्रति 10 ग्राम सोना)
  • कोलकाता – 84,515 रुपया (प्रति 10 ग्राम सोना)

सोना की कीमत कैसे पता करे

इंडियन बुलियन मार्केट में सोने की कीमत (Gold Silver Price Today) रोजाना उतार चढ़ाव के साथ जारी होती रहती है। लेकिन यह कीमत शनिवार और रविवार के दिन जारी नहीं होती है। इस दिन बाजार बंद रहता है। सोना की कीमत जारी होती है, इसपर जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होता है।

अगर आप सोना की ताजा कीमत (Gold Silver Price Today) की जानकारी करना चाहते है, तो आप अपने फोन से 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल को करना पड़ेगा। जिसके बाद आपको मोबाइल पर मैसेज के द्वारा आपको सोना की कीमत की जानकारी मिल जाएगी।

Leave a Comment